देश की खबरें | दिल्ली में सोमवार सुबह आसमान में छाए रहे बादल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 28 जून राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 65 प्रतिशत दर्ज किया गया।

शहर में दो और तीन जुलाई को बारिश हो सकती है लेकिन मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले सात दिनों के लिए दिल्ली में दक्षिणपश्चिम मॉनसून के और बढ़ने के लिए कोई अनुकूल स्थितियां विकसित होने के आसार नहीं है।

मौसम विभाग ने कहा, “मौजूदा मौसमी परिस्थितियां, बड़े पैमाने की वायुमंडलीय विशेषताएं और अनुमानित हवा के क्रम दिखाते हैं कि राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के शेष हिस्सों तथा पंजाब में अगले छह-सात दिनों में दक्षिणपश्चिम म़ॉनसून के आगे बढ़ने के लिए कोई अनुकूल परिस्थितियां बनने के आसार नहीं है।’’

शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है