देश की खबरें | दिल्ली में सुबह आसमान में छाए रहे बादल, दिन में हो सकती है हल्की बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को सुबह आसमान में बादल छाये रहे। मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है और दिन के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दिल्ली में शनिवार को सुबह आसमान में बादल छाये रहे। मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अनुमान जताया है और दिन के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक है।

अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में 42.1 मिमी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है तथा दिन में बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 152 पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\