दिल्ली में सुबह बादल छाए रहे, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम यानी 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली.

दिल्ली बारिश (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 18 जून : दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम यानी 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी बुलेटिन से यह जानकारी मिली. बुलेटिन में कहा गया है कि शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, मुख्यत: दिन में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना है.

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पलावत ने कहा कि मानसून के अपनी सामान्य तिथि यानी 27 जून या फिर एक-दो दिन पहले ही दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. शहर के कई इलाकों में जलभराव की भी खबरें हैं. यह भी पढ़ें : देश की खबरें | दिल्ली में अग्निपथ प्रदर्शनकारियों को ‘उकसाने’ के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान अनुसंधान प्रणाली (सफर) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘संतोषजनक’ (74) श्रेणी में दर्ज किया गया. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mother’s Day 2026: दिल्ली सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए लॉन्च की आफ्टरकेयर स्कीम, 18 साल के बाद भी मिलेगी पढ़ाई और नौकरी में मदद

Gold Rate Today, May 10, 2026: सोने की कीमतों में तेजी बरकरार, जानें दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में 22K और 24K गोल्ड के आज के ताजा भाव