देश की खबरें | पिथौरागढ़ में बादल फटा, एक अस्थाई लोहे का पुल बहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिथौरागढ़ जिले में भारत—चीन सीमा के पास कालापानी क्षेत्र में बुधवार तड़के भारी बारिश के दौरान बादल फटने की घटना में एक बेली ब्रिज (लोहे का अस्थाई पुल) बह गया।

पिथौरागढ़ (उत्तराखंड), 19 जुलाई पिथौरागढ़ जिले में भारत—चीन सीमा के पास कालापानी क्षेत्र में बुधवार तड़के भारी बारिश के दौरान बादल फटने की घटना में एक बेली ब्रिज (लोहे का अस्थाई पुल) बह गया।

पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने बताया कि घटना में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाया गया बेली ब्रिज बह गया।

उन्होंने कहा कि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बीआरओ कमांडर हरीश कोटनाला ने बताया कि बादल फटने की घटना में बहा बेली ब्रिज 100 फुट लंबा था और उसकी भार वहन क्षमता तीन टन थी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा बादल फटने से भारत—चीन सीमा पर कालापानी और लिपुलेख सुरक्षा चौकियों को जाने वाली सड़क का 100 मीटर हिस्सा भी बह गया।

मौके पर मौजूद कोटनाला ने कहा कि बीआरओ द्वारा जल्द ही सड़क का दोबारा निर्माण कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू