देश की खबरें | बाहरी दिल्ली के उद्योग नगर में कपड़े की फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उद्योग नगर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 25 मई दिल्ली के उद्योग नगर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार सुबह एक कपड़ा फैक्टरी में आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना उद्योग नगर की एफ-11 स्थित फैक्टरी में सुबह करीब पांच बजकर 25 मिनट पर हुई। आग को बुझाने के लिए कुल 10 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान अभी जारी है और आग को दोबारा भड़कने से रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि आग कपड़ा फैक्टरी की भंडारण इकाई में लगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड