विदेश की खबरें | जलवायु सम्मेलन में केवल वादे नहीं होने चाहिए, त्वरित उत्सर्जन कटौती की जरूरत :यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ग्लासगो में होने वाली महत्वपूर्ण जलवायु शिखरवार्ता से पहले भारत ने कहा है कि सम्मेलन में केवल ‘वादे और संकल्प’ नहीं होने चाहिए तथा दुनिया को दीर्घकालिक लक्ष्यों के बजाय इस दशक में त्वरित और अधिक उत्सर्जन कटौती करने की जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र, 27 अक्टूबर ग्लासगो में होने वाली महत्वपूर्ण जलवायु शिखरवार्ता से पहले भारत ने कहा है कि सम्मेलन में केवल ‘वादे और संकल्प’ नहीं होने चाहिए तथा दुनिया को दीर्घकालिक लक्ष्यों के बजाय इस दशक में त्वरित और अधिक उत्सर्जन कटौती करने की जरूरत है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, ‘‘विज्ञान ने समय के साथ जलवायु परिवर्तन के संबंध में त्वरित कार्रवाई की तात्कालिकता को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया है। दुनियाभर में अत्यंत प्रतिकूल मौसम के घटनाक्रम में इस बात की पुष्टि होती है जो विज्ञान हमें बता रहा है।’’

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद द्वारा मंगलवार को आयोजित उच्चस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि दुनिया को दीर्घकालिक लक्ष्यों के बजाय इस दशक में त्वरित, सतत और अधिक उत्सर्जन कटौती करने की जरूरत है।

बैठक का विषय ‘जलवायु संबंधी कार्रवाई- लोगों, ग्रह और समृद्धि के लिए’ था। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि जलवायु संबंधी आकांक्षाओं पर मौजूदा विमर्श पाला बदलता हुआ दिख रहा है।’’

ग्लासगो में 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र की रूपरेखा सम्मेलन के 26वें जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के लिए दुनियाभर के नेताओं के एकत्रित होने से कुछ दिन पहले यह उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गयी।

यादव ने कहा, ‘‘संयुक्त राष्ट्र की प्रक्रियाओं और मंचों में दुनिया का भरोसा सभी को बनाकर रखना होगा। सीओपी26 अब वित्तीय और प्रौद्योगिकी समर्थन में कार्रवाई के लिए सीओपी होना चाहिए और केवल वादे और संकल्प नहीं।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय के रूप में यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी को टिकाऊ विकास और वृद्धि का अधिकार मिले।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड