ताजा खबरें | राजनीति में भी जलवायु परिवर्तन की चर्चा जोरों पर है : अखिलेश यादव

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 143 सीट भी मुश्किल से मिलने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राजनीति में भी जलवायु परिवर्तन की चर्चा जोरों पर है।

प्रतापगढ़ (उप्र), 23 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 143 सीट भी मुश्किल से मिलने का दावा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राजनीति में भी जलवायु परिवर्तन की चर्चा जोरों पर है।

यादव ने प्रतापगढ़ में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन के मुद्दे की तरह राजनीति में भी जलवायु परिवर्तन पर चर्चा जोर पकड़ रही है। देश की 140 करोड़ जनता के कारण भाजपा को विपक्ष के हाथों 400 सीट का नुकसान होगा। उसे 543 सीट वाली संसद में 143 सीट भी मुश्किल से मिलती दिखाई दे रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ दल के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है और उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के मतदान तक लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा।’’

सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘इससे पहले मैंने कहा था कि भाजपा क्योटो वाली (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी सीट) को छोड़कर सभी सीट हारने जा रही है, लेकिन समय के साथ ऐसा लगता है कि यह सीट भी उनके हाथ से फिसल रही है। भाजपा को उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीट पर हार मिलने वाली है।’’

उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) में शामिल सपा और कांग्रेस ‘एक और एक 11’ हो गए हैं जिससे ‘दिल्ली वालों’ (केंद्र सरकार) के लिए तनाव पैदा हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अखिलेश और राहुल गांधी को ‘‘शहजादे’’ कहे जाने पर सपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हम उन्हें शह भी देंगे और मात भी देंगे।’’

जीआईसी मैदान में आयोजित रैली के लिए खासी भीड़ उमड़ी थी और कई युवा तंबू में लगी बल्लियों पर लटके दिखाई दिये।

यादव ने मजाकिया लहजे में कहा कि इन युवाओं में शारीरिक परीक्षा पास करने और सशस्त्र बल में नौकरी पाने की पूरी क्षमता है।

उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के बाद केन्द्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनी तो अग्निवीर योजना को खत्म करके फौज में पक्की नौकरी दी जाएगी।

मंच पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना और उनके पिता प्रमोद तिवारी भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू