देश की खबरें | समूचे कश्मीर में आसमान साफ, लेकिन पारे में गिरावट के कारण ठंड से राहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समूचे कश्मीर में आसमान साफ रहा, हालांकि पारे में गिरावट दर्ज की गई और पहलगाम शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा स्थान बना रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 13 जनवरी समूचे कश्मीर में आसमान साफ रहा, हालांकि पारे में गिरावट दर्ज की गई और पहलगाम शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा स्थान बना रहा। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक घाटी में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान से कम है।

उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, पंपोर शहर के कोनीबल में शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कुपवाड़ा में शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि घाटी में 18 जनवरी तक मुख्यत: बादल छाए रहने का अनुमान है, हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा। 15 और 16 जनवरी को ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।

कश्मीर इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ की चपेट में है, जो सर्दियों का सबसे कठोर समय होता है। 21 दिसंबर से शुरू हुए 40 दिनों के ‘चिल्ला-ए-कलां’ के दौरान बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और तापमान में काफी गिरावट आती है।

‘चिल्ला-ए-कलां’ 30 जनवरी को समाप्त होता है, उसके बाद 20 दिनों का ‘चिल्ला-ए-खुर्द’ और 10 दिनों का ‘चिल्ला-ए-बच्चा’ होता है। इस अवधि में ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड