देश की खबरें | भाजपा के छल-कपट से खतरे में पड़ी राजनीति की शुचिता: अखिलेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि इस पार्टी की छल कपट की सियासत के चलते राजनीति की शुचिता खतरे में पड़ गई है।

लखनऊ, 14 मार्च समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि इस पार्टी की छल कपट की सियासत के चलते राजनीति की शुचिता खतरे में पड़ गई है।

अखिलेश ने लखनऊ में आरोप लगाया कि "राजनीति की शुचिता’’ भाजपाई छल-छद्म की राजनीति के चलते संकट में पड़ गई है। देश आजादी के 75 वर्ष में अमृत महोत्सव मनाने जा रहा है लेकिन स्वतंत्रता संघर्ष के जो मूल्य थे, वे नेपथ्य में चले गए हैं। लोकतंत्र का मूलाधार खतरे में है।"

सपा अध्यक्ष ने कहा कि वस्तुतः विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा की भय-भ्रम की राजनीति की शिकार हो गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने तमाम सहयोगियों और समर्थकों के साथ नई ऊर्जा प्रगतिशील सोच के साथ भविष्य की रणनीति बनाकर संघर्ष करती रहेगी।

अखिलेश ने कहा, "राष्ट्र-राज्य को दिशा निर्देशन देने वाले संविधान की सुरक्षा में निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र भूमिका आवश्यक है। चुनाव में लोकतंत्र और संविधान की परीक्षा होती है। संसदीय जनतंत्र की सार्थक भूमिका बनाए रखने के लिए समाजवादी पार्टी पूरी ताकत से सदन और सदन के बाहर जनता की आवाज पुरजोर तरीके से उठायेगी।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पांच वर्ष तक सत्ता में रहते हुए भी भाजपा ने जनहित में कोई कार्य नहीं किया। अब फिर प्रदेश में भाजपा सत्तारूढ़ है, लेकिन जो समस्याएं भाजपा ने पैदा की है, उनका निदान दूर-दूर तक होता नहीं दिख रहा है।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से राज्य मुख्यालय पर पार्टी के कई नवनिर्वाचित विधायकों गठबंधन के नेताओं तथा बड़ी संख्या में समर्थकों ने भेंट की। इस दौरान भेंट करने वालों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावों में हुई धांधली से उन्हें अवगत कराया, मतदाता सूची में बड़ी तादात में सपा समर्थकों के नाम चिह्नित कर काटे गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें