जरुरी जानकारी | क्लीन साइंस के आईपीओ को पहले दिन 1.70 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विशेष प्रकार के रसायन बनाने वाली कंपनी क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के पहले दिन 1.70 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, सात जुलाई विशेष प्रकार के रसायन बनाने वाली कंपनी क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को निर्गम के पहले दिन 1.70 गुना अभिदान मिला।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 1,23,02,672 शेयरों की पेशकश पर पहले दिन 2,09,47,200 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के खंड को एक प्रतिशत का अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 2.15 गुना तथा खुदरा निवेशकों के खंड को 2.48 गुना अभिदान मिला।

कंपनी का 1,546.62 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से मौजूदा प्रवर्तकों और अन्य शेयरधारकों की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) है। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 880 से 900 रुपये प्रति शेयर रखा गया था।

क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 464 करोड़ रुपये जुटाए थे।

कंपनी के इक्विटी शेयरों को एनएसई और बीएसई में सूचीबद्ध किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू