देश की खबरें | श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले हर गांव, हर गली को स्वच्छ करें : मुख्यमंत्री योगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता को ‘‘ईश्वरीय कार्य’’ बताते हुए प्रदेश भर के ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व पूरे प्रदेश को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का आह्वान किया है।

गोरखपुर (उप्र), 13 जनवरी उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता को ‘‘ईश्वरीय कार्य’’ बताते हुए प्रदेश भर के ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व पूरे प्रदेश को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का आह्वान किया है।

शनिवार को प्रदेशभर के ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष स्वच्छता अभियान में भावना के साथ जुड़कर पूरे देश को एक नया संदेश दिया जाना चाहिए।

योगी ने 22 जनवरी को अयोध्‍या में रामलला के प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह को राष्ट्रीय उत्सव की तिथि बताते हुए कहा, ‘‘पांच सौ वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम के नव्य, भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने का उत्सव सिर्फ अयोध्या का नहीं है, बल्कि यह हर गांव, हर घर और हर जन का उत्सव है।’’

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ‘‘यह अभूतपूर्व उत्सव है तो हर गांव और हर घर तक तैयारियां भी उसी अनुरूप होनी चाहिए। यह प्रयास होना चाहिए कि श्रीराम उत्सव पर हर घर, देव मंदिर पर दीपोत्सव मने। घरों, मंदिरों और सार्वजनिक/सामुदायिक स्थलों पर राम नाम संकीर्तन हो। गांवों के अमृत सरोवरों पर भी दीपोत्सव मनाएं।’’

उन्‍होंने कहा, ‘‘ग्राम प्रधान और सभी ग्रामीण जनप्रतिनिधि इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। श्रीरामलला के विराजमान उत्सव को अभूतपूर्व उल्लास से भरने का कार्य 14 जनवरी को विशेष स्वच्छता अभियान से प्रारंभ हो जाएगा और हर कस्बे, हर गांव, हर परिवार और हर व्यक्ति की इसमें सहभागिता अपेक्षित है।’’

योगी ने कहा, ‘‘देव मंदिरों को स्वच्छ बनाकर उन्हें सुंदरता से सजाया जाए। ग्राम प्रधान इसके लिए खुद प्रयास करने के साथ हर ग्रामवासी को जागरूक करें, उन्हें स्वच्छता का महत्व समझाएं। स्वच्छता ईश्वर को तो प्रिय है ही, तमाम बीमारियों को दूर रखने में भी अनिवार्य है।’’

उन्‍होंने कहा कि 14 जनवरी का विशेष स्वच्छता अभियान इसके लिए बड़ा माध्यम बन सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट