देश की खबरें | दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के नए बैच की कक्षाएं 29 अगस्त से शुरू होंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को 2024-2025 सत्र में प्रवेश लेने वाले स्नातक के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए बहुप्रतीक्षित शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त दिल्ली विश्वविद्यालय ने शनिवार को 2024-2025 सत्र में प्रवेश लेने वाले स्नातक के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए बहुप्रतीक्षित शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया।

तय कार्यक्रम के अनुसार, स्नातक के नए बैच की कक्षाएं 29 अगस्त से शुरू होंगी। नया सत्र एक अगस्त से शुरू किया जाना था, लेकिन अनियमितताओं के आरोपों के बीच संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के अंकों की घोषणा में देरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

स्नातक पाठ्यक्रमों का शैक्षणिक सत्र अगले वर्ष सात जून को अंतिम परीक्षाओं के साथ समाप्त हो जाएगा।

दूसरा सेमेस्टर दो दिनों के शीतकालीन अवकाश के बाद अगले साल 27 जनवरी से शुरू होगा।

प्रायोगिक परीक्षाएं 25 मई से शुरू होंगी और इसी दिन सत्र की आखिरी कक्षा होगी।

आमतौर पर मई के पहले सप्ताह में कक्षाएं लगना बंद हो जाती है।

छात्रों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां अगले साल 29 जून से 20 जुलाई तक रहेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट