देश की खबरें | हैदराबाद में आवासीय कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने मंगलवार को यहां अपने निजी आवासीय कॉलेज की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हैदराबाद, 13 जून तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने मंगलवार को यहां अपने निजी आवासीय कॉलेज की पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक छात्रा (16) ने तीन दिन पहले ही कॉलेज में दाखिला लिया था। उसके माता-पिता उसके दाखिले के बाद अपने पैतृक स्थान कामारेड्डी शहर चले गए थे।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर वह छात्रावास में अपने कमरे में लौट आई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद छात्रा अकेले इमारत की पांचवीं मंजिल पर गई और छत से नीचे कूद गई। उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि जब से उसने कॉलेज में दाखिला लिया था वह अपने साथियों से छुट्टियों के बारे में पूछती थी। उसे संभवत: अपने घर की याद सता रही थी।
पुलिस के मुताबिक इस बात की आशंका है कि घर से बहुत दूर रहने के कारण छात्रा ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)