देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में दो गुटों में झड़प, तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के होशियारपुर जिले के मोरनवाली गांव में शनिवार को दो गुटों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

होशियारपुर, नौ नवंबर पंजाब के होशियारपुर जिले के मोरनवाली गांव में शनिवार को दो गुटों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा ने बताया कि मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ मणि, सुखपियर सिंह उर्फ सुक्खा और सरणप्रीत सिंह के तौर पर की गई है।

पुलिस ने बताया कि दो गुटों में झड़प की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम दोपहर करीब दो बजे मौके पर पहुंची और घायलों को गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

उसने बताया कि तीनों व्यक्तियों को धारदार हथियारों से चोटें आईं थीं।

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान मोरनवाली निवासी गुरप्रीत सिंह और दीपकप्रीत सिंह के तौर पर की गई है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसएसपी लांबा ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मोरनवाली में नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाले गुरप्रीत सिंह का मनप्रीत सिंह से किसी बात को लेकर विवाद था। करीब 15 दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को दोनों समूह फिर एक दूसरे से भिड़ गए और विवाद बढ़ गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\