देश की खबरें | सातारा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच झड़प, एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सातारा जिले में सोशल मीडिया पर एक ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट को लेकर एक गांव में दो समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथ सात से आठ लोग घायल हो गए।

पुणे (महाराष्ट्र), 11 सितंबर महाराष्ट्र के सातारा जिले में सोशल मीडिया पर एक ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट को लेकर एक गांव में दो समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथ सात से आठ लोग घायल हो गए।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को पुसेसावली गांव की खटाव तहसील में हुई, जिससे दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने एहतियाती उपाय के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं।

जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

सातारा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा सात से आठ अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

उन्होंने कहा, ‘‘एक समुदाय के कुछ युवाओं द्वारा एक आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने के बाद दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया, जिससे साम्प्रदायिक झड़पें हुईं और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में बाधा पहुंची।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस ने फौरन कार्रवाई की और स्थिति अब नियंत्रण में है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘एहतियाती उपाय के तौर पर हमने जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी है और हम लोगों से किसी अफवाह पर ध्यान प देने का अनुरोध करते हैं।’’

पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा