देश की खबरें | निहंग सिखों और राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायियों के बीच झड़प, 11 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. निहंग सिखों और राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायियों के बीच रविवार को तब झड़प हो गई जब निहंग सिखों ने अपने मवेशियों को चराने के लिए डेरा परिसर में कथित तौर पर जबरन घुसने की कोशिश की। इस झड़प में 10 व्यक्ति और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

ब्यास (अमृतसर), चार सितंबर निहंग सिखों और राधा स्वामी सत्संग ब्यास के अनुयायियों के बीच रविवार को तब झड़प हो गई जब निहंग सिखों ने अपने मवेशियों को चराने के लिए डेरा परिसर में कथित तौर पर जबरन घुसने की कोशिश की। इस झड़प में 10 व्यक्ति और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

डेरा परिसर के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस महानिरीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, निहंगों का एक समूह अपने मवेशियों को चराने के लिए डेरा परिसर में प्रवेश करना चाहता था, लेकिन राधा स्वामी संप्रदाय के अनुयायियों ने उन्हें रोक दिया।

पुलिस के अनुसार निहंगों में से एक ने कथित तौर पर राधा स्वामी सत्संग ब्यास के एक सुरक्षा प्रभारी पर हमला कर दिया, जिसकी पहचान परमदीप सिंह तेजा के रूप में हुई और उसके कंधे में चोट लगी।

जंडैला गुरु पुलिस थाने के प्रभारी दविंदर कुमार मौके पर मौजूद थे और उन्होंने हस्तक्षेप करने की कोशिश की और उन्हें भी चोटें आयीं।

पुलिस के अनुसार स्थिति तब बिगड़ गई जब निहंगों के समूह ने फिर से डेरा परिसर में जबरन घुसने की कोशिश की, जिससे दोनों समूहों के बीच झड़प हुई।

पुलिस अधिकारी के अलावा दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\