विदेश की खबरें | इजराइल और उग्रवादियों के बीच गाजा में संघर्ष जारी, मृतकों की संख्या 24 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि तटीय पट्टी क्षेत्र में छह बच्चों समेत अभी तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि तटीय पट्टी क्षेत्र में छह बच्चों समेत अभी तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

इजराइल द्वारा फलस्तीनी उग्रवादी समूह इस्लामिक जिहाद के एक वरिष्ठ कमांडर को शुक्रवार को मार गिराए जाने के बाद यह लड़ाई शुरू हुई।

बहरहाल, गाजा पर शासन करने वाला उग्रवादी समूह हमास अभी इस संघर्ष से किनारा करते दिखाई दे रहा है।

इजराइली सेना ने कहा कि शनिवार देर रात फलस्तीनी आतंकवादियों द्वारा दागा गया रॉकेट उत्तरी गाजा के जबालिया शहर में ही गिर गया जिससे बच्चों समेत कई लोगों की मौत हो गई।

सेना ने कहा कि उसने घटना की जांच की और ‘‘बिना किसी शक’’ के यह निष्कर्ष निकाला कि इस्लामिक जिहाद का निशाना चूकने की वजह से रॉकेट गाजा के शहर में गिरा।

अभी फलस्तीन ने इस घटना पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

फलस्तीन के एक चिकित्सा कर्मी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि धमाके में तीन बच्चों समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले शनिवार को इजराइल के युद्धक विमानों ने गाजा सिटी में चार रिहायशी इमारतों को नष्ट कर दिया। ये सभी इमारतें इस्लामिक जिहाद से संबद्ध बताई जाती हैं। अभी हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रत्येक हमले से पहले इजराइली सेना ने नागरिकों को आगाह किया था।

शनिवार को ही एक कार पर हुए हमले में 75 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

इजराइली सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसका अनुमान है कि हमलों में करीब 15 आतंकवादी मारे गए हैं।

इजराइल द्वारा गाजा में मंगलवार के बाद से सभी सीमा चौकियों को बंद किए जाने के कारण शनिवार दोपहर से गाजा के इकलौते बिजली संयंत्र ने ईंधन की कमी की वजह से काम करना बंद कर दिया। इससे गाजा के निवासियों को एक दिन में महज चार घंटे ही बिजली मिल पाएगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\