खेल की खबरें | भारतीय खिलाड़ियों के लिए वनडे विश्व कप से पहले भूमिकाओं में स्पष्टता महत्वपूर्ण: हरमनप्रीत कौर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत में इस साल होने वाले महिला वनडे विश्व कप के मद्देनजर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सोमवार को टीम के खिलाड़ियों के लिए भूमिकाओं में स्पष्टता के महत्व पर जोर दिया।

लंदन, 14 जुलाई भारत में इस साल होने वाले महिला वनडे विश्व कप के मद्देनजर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सोमवार को टीम के खिलाड़ियों के लिए भूमिकाओं में स्पष्टता के महत्व पर जोर दिया।

इंग्लैंड में अपनी पहली टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला (3-2) में जीत दर्ज करने के बाद भारत अब बुधवार से साउथम्पटन में शुरू होने वाली तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के लिए तैयार है। दोनों टीमों के लिए विश्व कप की तैयारी के लिए यह श्रृंखला काफी अहम है।

हरमनप्रीत ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘ कप्तान के तौर पर यह बहुत रोमांचक होने वाला है। पिछली बार जब हमने यहां खेला था (2013 में) उस समय मुझे लगता है कि महिला क्रिकेट इतना लोकप्रिय नहीं था। हमने हालांकि अब अपने स्तर को ऊपर उठाया है और अभी हमारे पास जिस तरह की फैन फॉलोइंग (प्रशंसक वर्ग) है उससे हमें लगता है कि यह काफी रोमांचक होने वाला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अगर पिछले दो-तीन साल की बात करुं तो अभी सब कुछ काफी व्यवस्थित है। हर कोई अपनी भूमिका के बारे में जानता है। उसे अपनी स्थिति के बारे में पता है। टीम में पहले की तुलना में अब बहुत अधिक स्पष्टता है। एक टीम के तौर पर और एक खिलाड़ी के तौर पर यह बहुत महत्वपूर्ण है।’’

कप्तान ने कहा, ‘‘जब आप देश के लिए खेल रहे होते हैं तो आप हमेशा अपनी भूमिका में स्पष्टता चाहते हैं। मुझे लगता है कि इसका पूरा श्रेय हमारी टीम और सहयोगी सदस्यों को जाता है।’’

उन्होंने कहा कि भारत के पास अब अंतिम एकादश के चयन के लिए विकल्पों की भरमार है और टीम के लिए यह सुखद स्थिति है।

उन्होंने कहा, ‘‘लंबे समय के बाद यह एक (अच्छी) परेशानी है कि हर कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हमें सर्वश्रेष्ठ टीम चुनने का विकल्प मिल रहा है। इससे पहले हमारे पास इतने विकल्प नहीं थे। इसका श्रेय प्रीतिका (रावल) और शेफाली (वर्मा) को भी जाता है। दोनों शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हरलीन देओल को जब भी मौका मिला है, उसने प्रभावित किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट