विदेश की खबरें | चीन में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बीच शहरों में पाबंदियां लगायी गईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शंघाई में पाबंदियों में ढील दी जा रही है, जिसके तहत उनके 2.5 करोड़ लोगों में से अधिकतर को उनके घरों तक सीमित कर दिया गया था। पाबंदियों में यह ढील तब दी जा रहा है जब लोगों ने भोजन मिलने में परेशानी की शिकायत की। हालांकि यहां अधिकांश व्यवसाय अभी भी बंद हैं।

शंघाई में पाबंदियों में ढील दी जा रही है, जिसके तहत उनके 2.5 करोड़ लोगों में से अधिकतर को उनके घरों तक सीमित कर दिया गया था। पाबंदियों में यह ढील तब दी जा रहा है जब लोगों ने भोजन मिलने में परेशानी की शिकायत की। हालांकि यहां अधिकांश व्यवसाय अभी भी बंद हैं।

हांगकांग के पास 1.9 करोड़ की जनसंख्या वाला औद्योगिक केंद्र ग्वांगझू तक पहुंच को इस सप्ताह निलंबित कर दिया गया था। अन्य शहर कारखानों और स्कूलों तक पहुंच रोक रहे हैं या बंद कर रहे हैं।

नोमुरा अर्थशास्त्रियों ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि 1.4 अरब लोगों को अनाज मुहैया कराने वाले चीनी किसानों का वसंत बुवाई बाधित हो सकती है। इससे आयातित गेहूं और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ सकती है, जो पहले से ही उच्च वैश्विक कीमतों को बढ़ा सकती है।

पाबंदियां सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के लिए एक शर्मिंदगी है और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी को दूर करने के सरकारी प्रयासों के लिए एक झटका है। यह ऐसे समय सामने आया है जब राष्ट्रपति शी चिनफिंग परंपरा से अलग खुद के लिए तीसरे पांच साल का कार्यकाल हासिल करना चाहते हैं।

आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, शी ने कहा, ‘‘रोकथाम और नियंत्रण के काम में ढील नहीं दी जा सकती है।’’

नोमुरा के टिंग लू, जिंग वांग और हैरिसन झांग ने एक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि चीन के मंदी की चपेट में आने का खतरा बढ़ रहा है।

सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि देश में कोविड-19 के 29,411 नये मामले सामने आये हैं।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को चेतावनी दी कि पाबंदियों में ढील के बावजूद शंघाई में वायरस नियंत्रण में नहीं है। लगभग 66 लाख लोगों को उन क्षेत्रों में अपने घर से निकलने की अनुमति दी गई, जहां कम से कम एक सप्ताह तक कोई नया मामला नहीं आया। हालांकि कम से कम 1.5 करोड़ अन्य लोगों के अभी भी घर से बाहर निकलने पर रोक है।

अधिकतर लोगों ने भोजन, दवा की कमी और मदद की जरूरत वाले बुजुर्ग रिश्तेदारों तक पहुंच के बारे में शिकायत करने के बावजूद आज्ञा का पालन किया है। हालांकि लोकप्रिय सिना वेइबो सोशल मीडिया साइट पर वीडियो पुलिस के साथ टकराव दिखाते हैं।

शंघाई में एक डेटा विश्लेषक ग्रेप चेन ने कहा कि वह अपने पिता के लिए दवाएं हासिल करने को लेकर चिंतित थी, जो एक मस्तिष्काघात से ठीक हो रहे हैं। एक आधिकारिक हॉटलाइन से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद उसने पुलिस को फोन किया, लेकिन उसे कहा गया कि पृथकवास नियम अधिकारियों को मदद करने से रोकते हैं।

उसने कहा, ‘‘हम देश के साथ सहयोग करने को तैयार हैं लेकिन हम यह भी आशा करते हैं कि हमारे जीवन का सम्मान किया जाएगा।’’

शंघाई के पश्चिम में स्थित स्मार्टफोन निर्माण केंद्र सूज़ौ शहर की सरकार ने अपने 1.8 करोड़ लोगों को घर पर रहने के लिए कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\