देश की खबरें | सीआईएसएफ ने पदक विजेता खिलाड़ी तैयार करने के लिए नीति योजना का अनावरण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार को कहा कि वह ‘बेहतर प्रदर्शन’ करने वाले एथलीटों और खिलाड़ियों को प्रशिक्षित और तैयार करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है, जो ओलंपिक खेलों सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक ला सकें।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने सोमवार को कहा कि वह ‘बेहतर प्रदर्शन’ करने वाले एथलीटों और खिलाड़ियों को प्रशिक्षित और तैयार करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है, जो ओलंपिक खेलों सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक ला सकें।

लगभग 1.80 लाख कर्मियों की संख्या वाला केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) इस साल अपनी ‘सबसे बड़ी’ खेल टुकड़ी की भर्ती करने की प्रक्रिया में है। इसमें 433 रिक्तियां हैं, जिनमें 229 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

हवाई अड्डों और परमाणु ऊर्जा केंद्रों जैसी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा करने वाला यह बल इस बात से उत्साहित है कि उसके खिलाड़ियों ने 2024-25 में 159 पदक जीते। इसमें अमेरिका के बर्मिंघम में हाल ही में संपन्न हुए विश्व पुलिस और फायर गेम्स 2025 में 66 पदक शामिल हैं।

सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह सीआईएसएफ के इतिहास में एक साल में अब तक की सबसे अधिक पदक संख्या है।’’

प्रशिक्षण और खेल के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनिल डामोर ने कहा कि यह सीआईएसएफ में खेल प्रतिभाओं को पोषित और प्रेरित करने के लिए ‘बड़ी प्रेरणा’ का कारण है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि सीआईएसएफ खेलों में नंबर एक बने।’’

प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती अभियान सात जुलाई को शुरू किया गया था और यह 29 जुलाई तक देश भर के 14 चयन केंद्रों पर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि चल रहे अभियान को अब तक 12,868 आवेदन मिले है जिसमें 350 अंतरराष्ट्रीय और 3,968 राष्ट्रीय पदक विजेता शामिल हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इस भर्ती के बाद सीआईएसएफ केंद्र सरकार की ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत लॉन टेनिस, बैडमिंटन, कराटे, साइकिलिंग, तीरंदाजी, तलवारबाजी, कयाकिंग, रोइंग, वुशू, पेनकैक सिलाट सहित अन्य खेलों के लिए 13 नयी टीमें बनाने की योजना बना रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी