खेल की खबरें | सिनर ने डोपिंग प्रतिबंध के बाद इटालियन ओपन में घरेलू दर्शकों के सामने जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सिनर ने घरेलू सरजमीं पर लगभग 10,500 दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में विश्व रैंकिंग में 99वें स्थान पर काबिज नवोन को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

सिनर ने घरेलू सरजमीं पर लगभग 10,500 दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में विश्व रैंकिंग में 99वें स्थान पर काबिज नवोन को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

सिनर का यह जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के बाद से पहला मैच था।

उन्होंने  कहा कि उन्हें खेले में वापसी का बेसब्री से इंतजार था। सिनर ने कहा, ‘‘ अद्भुत एहसास। मैंने इस पल का बहुत लंबे समय से इंतजार किया था।’’

सिनर के खेल को देख कर लगा ही नहीं कि वह तीन महीने से अधिक समय तक कोर्ट से दूर थे। उन्होंने शुरुआती सेट में अपने शानदार फोरहैंड और लाइन के करीब वाले ग्राउंड स्ट्रोक से नवोन पर दबदबा कायम करते हुए 3-1 की बढ़त बना ली।

सिनक की यह लगातार 22वीं जीत है। वह पिछले साल अक्टूबर से अजेय है।

सिनर ने फरवरी में विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के साथ एक समझौते में तीन महीने के प्रतिबंध पर सहमति व्यक्त की। वह इससे एक भी ग्रैंड स्लैम खेलने से नहीं चूके और उन्हें अपने घरेलू टूर्नामेंट में वापसी का मौका मिल गया।

कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिनर के साथ बहुत हल्का व्यवहार किया गया।

सिनर के सामने अब विश्व रैंकिंग में 93 वें स्थान पर काबिज नीदरलैंड के क्वालीफायर जेसपर डे जोंग की चुनौती होगी। जोंग ने 25वीं वरीयता प्राप्त पर काबिज एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6-0, 6-2 से हराया।

महिला वर्ग में तीन बार की चैंपियन इगा स्वियातेक को डेनियल कोलिंस ने 6-1, 7-5 से हराकर उलटफेर किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\