सिनेमेटोग्राफर नदीम खान की हालत गंभीर

हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार और पटकथा लेखक राही मासूम रजा के बेटे नदीम को सोमवार को बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।वह सीढियों से गिर गए थे जिससे उनके सिर, कंधे और सीने में चोट आई ।

जमात

मुंबई, आठ मई गिरने के बाद चोटिल हुए मशहूर सिनेमेटोग्राफर नदीम खान के मस्तिष्क के आपरेशन के बाद भी हालत गंभीर बनी हुई है । उनकी पत्नी पार्वती ने यह जानकारी दी ।

हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार और पटकथा लेखक राही मासूम रजा के बेटे नदीम को सोमवार को बांद्रा के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।वह सीढियों से गिर गए थे जिससे उनके सिर, कंधे और सीने में चोट आई ।

मंगलवार को उनके दिमाग का आपरेशन किया गया ।

पार्वती ने बताया ,‘‘ वह आईसीसीयू में है और वेंटिलेटर पर है ।अभी भी वह अचेत हैं । डॉक्टर उनके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं ।अभी वह होश में नहीं हैं ।’’

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से बने मौजूदा हालात के कारण नदीम के उपचार में विलंब हुआ ।

उन्होंने कहा ,‘‘जब हम आये तो चोट इतनी गंभीर नहीं थी लेकिन बाद में यह बिगड़ गई । डॉक्टर कोरोना वायरस जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे थे । उन्होंने इन्हें कोविड - 19 आईसीयू में संदिग्धों के साथ रखा ।’’

पार्वती ने कहा ,‘‘ वह दो महीने से घर में बंद थे और किसी से मिले भी नहीं । उनका टेस्ट जल्दी करके आपात सर्जरी की जा सकती थी लेकिन उन्होंने पूरी प्रक्रिया में विलंब कर दिया ।’’

उन्होंने कहा कि वह अस्पताल पर ऊंगली नहीं उठा रही लेकिन कोरोना वायरस से इतर आपात मरीजों को भी जल्दी देखा जाना चाहिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान