देश की खबरें | सिनेमा जगत की हस्तियों ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो को बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, जूनियर एनटीआर और सनी देओल समेत सिनेमा जगत की हस्तियों ने चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी।

मुंबई, 23 अगस्त अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, जूनियर एनटीआर और सनी देओल समेत सिनेमा जगत की हस्तियों ने चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष एवं अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी।

भारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश बन गया।

कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर)पर लिखा कि करोड़ों लोग इसरो का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

अभिनेता ने लिखा, “आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। भारत को इतिहास बनाते हुए देखना सौभाग्य की बात है। भारत चांद पर है, हम चांद के ऊपर हैं।”

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा कि वह भारतीय होने पर गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। खान ने हाल ही में कहा था कि वह अपने बच्चों के साथ, चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरते हुए देखेंगी।

करीना ने ‘इंस्टाग्राम’ पर इसरो की पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “क्या अद्भुत व शानदार लैंडिंग!”

साल 2001 में आई अपनी फिल्म ‘गदर’ के लोकप्रिय संवाद की याद दिलाते हुए अभिनेता-सांसद देओल ने कहा, ‘‘कितना गर्व का क्षण है। हिंदुस्तान जिंदाबाद था और रहेगा।’’

अभिनेत्री काजोल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अतुल्य खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।’’

इसके अलावा, अभिनेता ऋतिक रोशन, मनोज बाजपेयी, चिरंजीवी, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विजय वर्मा, गीतकार व सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\