जरुरी जानकारी | सीआईएल का कुल खर्च अप्रैल-दिसंबर 2020 में घटकर 54,241 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने सोमवार को कहा कि चालू वित्तवर्ष के पहले नौ महीनों में उसका कुल खर्च 3.3 प्रतिशत घटकर 54,241 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने सोमवार को कहा कि चालू वित्तवर्ष के पहले नौ महीनों में उसका कुल खर्च 3.3 प्रतिशत घटकर 54,241 करोड़ रुपये रहा।

एक बयान में, कंपनी ने यह भी कहा कि अप्रैल-दिसंबर की अवधि में उसकी खुली खदानों का संपूर्ण उत्पादन 16.1 प्रतिशत ऊंचा रहा।

बयान में कहा गया है कि सीआईएल का कुल खर्च घटकर 54,241 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 56,079 करोड़ रुपये था।

बयान के अनुसार, कंपनी ने दिसंबर 2020 को समाप्त तीसरी तिमाही के दौरान 6.3 प्रतिशत उत्पादन वृद्धि हासिल की, कोयले के उठाव में 9.1 प्रतिशत की वृद्ध हासिल की, और खुदाई के लिए ऊपरी मिटटी-पत्थर की ऊपर परत (ओबीआर) हटाने में 17.3 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की।

व्यय के संदर्भ में, कर्मचारी लाभ व्यय 735 करोड़ रुपये घट गया।

हाल के वर्षों में, सीआईएल के कुल लगभग 13,000 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए है।

कंपनी के श्रमबल की संख्या चार साल पहले के 3.22 लाख कर्मचारियों की तुलना में चालू वित्त वर्ष की शुरुआत में 2.72 लाख थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\