देश की खबरें | 'हनीट्रैप' मामले की सीआईडी की रिपोर्ट अभी नहीं पढ़ी है: कर्नाटक के गृह मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को कथित रूप से ‘हनीट्रैप’ में फंसाने के मामले में आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है लेकिन उन्होंने अभी तक इसे पढ़ा नहीं है।

बेंगलुरु, 31 जुलाई कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को कथित रूप से ‘हनीट्रैप’ में फंसाने के मामले में आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की रिपोर्ट सौंपी जा चुकी है लेकिन उन्होंने अभी तक इसे पढ़ा नहीं है।

यह विवाद सबसे पहले 20 मार्च को तब सामने आया था जब कांग्रेस विधायक बी एम राजन्ना ने विधानसभा में दावा किया था कि उन्हें ‘हनीट्रैप’ में फंसाने की कोशिश की गई और कम से कम 48 राजनीतिक नेता इस तरह की घटनाओं के शिकार हुए हैं।

उनके आरोपों से विधानसभा में हड़कंप मच गया था जिसके बाद गृह मंत्री परमेश्वर ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे। हालांकि, विपक्ष ने इस मामले की जांच उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से कराने की मांग की थी।

हाल ही में सीआईडी ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है।

परमेश्वर ने संवाददाताओं से कहा, “सीआईडी ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन मैंने अब तक उसे पढ़ा नहीं है। जब मैं उसे पढ़ लूंगा, तब आपको जानकारी दूंगा। आपने (मीडिया) यह मामला उठाया और सीआईडी ने अपना काम किया, लेकिन मैंने अब तक रिपोर्ट नहीं पढ़ी है।”

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में छिपाने लायक कुछ भी नहीं है और पढ़ने के बाद इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

इन अटकलों के बीच कि सीआईडी को आरोपों में कोई तथ्य नहीं मिला, विपक्षी भाजपा ने पूरी प्रक्रिया को दिखावा करार दिया।

विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा, “तब विधानसभा में मंत्री द्वारा दिए गए बयान का क्या महत्व है? उन्होंने सड़क पर नहीं, बल्कि सदन के भीतर गंभीर चिंता व्यक्त की थी और विपक्ष से भी मामले को उठाने का आग्रह किया था।”

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के चलते विधानसभा में भारी हंगामा हुआ था और भाजपा ने धरना प्रदर्शन किया था, जिसके कारण उसके 18 विधायक निलंबित कर दिए गए थे।

अशोक ने यह भी कहा कि राजन्ना के बेटे ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें भी ‘हनीट्रैप’ में फंसाने की कोशिश की गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया, “अब रिपोर्ट कहती है कि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। अगर हमें पहले से पता होता कि कांग्रेस मामले को दबा देगी, तो हम इसे विधानसभा में उठाते ही नहीं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\