विदेश की खबरें | सीआईए ने भारतीय मूल के आईटी विशेषज्ञ नंद मूलचंदानी को पहला मुख्य खुफिया अधिकारी बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ाई करने वाले सिलिकॉन वैली के भारतीय-अमेरिकी आईटी विशेषज्ञ नंद मूलचंदानी को अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) में पहला मुख्य तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वाशिंगटन, एक मई दिल्ली के एक स्कूल में पढ़ाई करने वाले सिलिकॉन वैली के भारतीय-अमेरिकी आईटी विशेषज्ञ नंद मूलचंदानी को अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) में पहला मुख्य तकनीकी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

निदेशक विलियम जे बर्न्स ने सोशल मीडिया पर इस प्रतिष्ठित पद की घोषणा की। सीआईए के अनुसार, मूलचंदानी के पास सिलिकॉन वैली में विशेषज्ञ के तौर पर काम करने का 25 वर्षों का अनुभव है।

सीआईए ने ट्वीट किया, ‘‘सीआईए निदेशक विलियम जे. बर्न्स ने नंद मूलचंदानी को सीआईए का पहला मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त किया है। 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ मूलचंदानी यह सुनिश्चित करेंगे कि एजेंसी सीआईए के अभियानों में अत्याधुनिक नवाचारों का लाभ उठाए।’’

सीआईए ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘सिलिकॉन वैली के साथ ही रक्षा विभाग में काम करने के 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ श्री मूलचंदानी सीआईए में निजी क्षेत्र, स्टार्टअप और सरकार की दक्षता को लेकर आएंगे।’’

मूलचंदानी ने कहा, ‘‘मैं इस भूमिका में सीआईए में शामिल होकर सम्मानित महसूस करता हूं और एजेंसी के तकनीकविदों और डोमेन विशेषज्ञों के अद्भुत दल के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं जिन्होंने व्यापक प्रौद्योगिकी रणनीति बनाने में मदद करने के लिए विश्व स्तरीय बुद्धिमता और क्षमताएं प्रदान की हैं।’’

मूलचंदानी ने कोर्नेल से कम्प्यूटर विज्ञान और गणित में डिग्री ली, स्टैनफोर्ड से प्रबंधन में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री ली और हार्वर्ड से लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू