देश की खबरें | अगस्ता वेस्टलैंड मामले में क्रिश्चियन को दोषी करार नहीं दिया गया : जेल अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तिहाड़ जेल अधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल जेम्स कोई भी छूट पाने का हकदार नहीं है, क्योंकि उसे अब तक दोषी नहीं करार दिया गया है।

नयी दिल्ली, 18 मार्च तिहाड़ जेल अधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कथित बिचौलिया क्रिश्चियन मिशेल जेम्स कोई भी छूट पाने का हकदार नहीं है, क्योंकि उसे अब तक दोषी नहीं करार दिया गया है।

जेल अधीक्षक ने विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल को यह भी बताया कि जेम्स की हिरासत के दौरान कोई सजा रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि कारावास के दौरान उसका आचरण ‘‘संतोषजनक’’ था।

न्यायाधीश ने जेम्स की सजा में छह महीने की कटौती संबंधी याचिका के जवाब में एक रिपोर्ट भी मांगी।

ब्रिटिश नागरिक जेम्स को 4 दिसंबर 2018 को दुबई से प्रत्यर्पित कराया गया था, जहां उसे चार महीने हिरासत में रखा गया था।

जांच एजेंसियों ने इतालवी कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकॉप्टरों की खरीद में अनियमितताओं का दावा किया था। वह मामले में जांच के दायरे में आने वाले तीन कथित बिचौलियों में से एक है और अन्य दो गुइडो हैश्के और कार्लो गेरोसा हैं।

सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में दावा किया है कि 55.63 करोड़ यूरो मूल्य के वीवीआईपी हेलिकॉप्टरों की आपूर्ति के लिए 8 फरवरी 2010 को हुए सौदे के कारण सरकारी खजाने को 39.82 करोड़ यूरो (लगभग 2,666 करोड़ रुपये) का अनुमानित नुकसान होने का दावा किया गया था।

जून 2016 में जेम्स के खिलाफ दायर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोपपत्र के अनुसार, उसे अगस्ता वेस्टलैंड से तीन करोड़ यूरो (लगभग 225 करोड़ रुपये) मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट