जरुरी जानकारी | चोलामंडलम को पहली तिमाही में 565.66 करोड़ रुपये का मुनाफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी को 30 जून, 2022 को खत्म तिमाही में एकल आधार पर 565.66 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

चेन्नई, 30 जुलाई चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी को 30 जून, 2022 को खत्म तिमाही में एकल आधार पर 565.66 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पिछले वर्ष जून तिमाही में कंपनी को 326.80 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी को एकल आधार पर 2,146.71 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की एकल आधार पर कुल आय बढ़कर 2,770.93 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष समान तिमाही में 2,478.21 करोड़ रुपये थी। बीते हुए वित्त वर्ष में कंपनी की एकल आधार पर कुल आय 10,138.77 करोड़ रुपये रही।

चोलामंडलम ने एक बयान में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति को सख्त करने और मुद्रास्फीति अनुमान से कहीं अधिक हो जाने के बावजूद पहली तिमाही में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर तेज रही है जिससे उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ रहा है।

पहली तिमाही में कुल ऋण वितरण 13,329 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वर्ष कोविड की दूसरी लहर के कारण यह समान तिमाही में 3,635 करोड़ रुपये रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट