जरुरी जानकारी | चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस का पहली तिमाही का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,136 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (सीआईएफसीएल) का जून तिमाही का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,136 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (सीआईएफसीएल) का जून तिमाही का मुनाफा 21 प्रतिशत बढ़कर 1,136 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी, जो विविधीकृत समूह मुरुगप्पा समूह की वित्तीय सेवा इकाई है, ने पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 942 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ कमाया था।

सीआईएफसीएल ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 7,331 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 5,828 करोड़ रुपये थी।

इस अवधि के दौरान कुल खर्च एक साल पहले इसी अवधि के 4,560 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,801 करोड़ रुपये हो गया।

तिमाही के दौरान कंपनी के प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियाँ पिछले वर्ष की इसी अवधि के 1,68,832 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,07,663 करोड़ रुपये हो गईं, जो 23 प्रतिशत का सुधार है।

30 जून, 2025 तक कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 15 प्रतिशत की नियामकीय आवश्यकता के मुकाबले 19.96 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड