देश की खबरें | चित्रावल ने त्रिकूद, साबले और पारुल ने 5000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिकूद एथलीट प्रवीण चित्रावल ने क्यूबा में आयोजित प्रतियोगिता में 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग मानक हासिल करने के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया तो वहीं अविनाश साबले और पारुल चौधरी ने अमेरिका में चल रही ट्रैक स्पर्धा में क्रमश: पुरुषों और महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये।

नयी दिल्ली, सात मई त्रिकूद एथलीट प्रवीण चित्रावल ने क्यूबा में आयोजित प्रतियोगिता में 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग मानक हासिल करने के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया तो वहीं अविनाश साबले और पारुल चौधरी ने अमेरिका में चल रही ट्रैक स्पर्धा में क्रमश: पुरुषों और महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाये।

चित्रावल ने क्यूबा के हवाना में ‘वी प्रुएबा डे कॉन्फ्रॉन्टासियन 2023 प्रतियोगिता’ में 17.37 मीटर की कूद के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। विश्व एथलेटिक्स की ‘एफ’ श्रेणी की इस स्पर्धा में उन्होंने 2016 में रंजीत महेश्वरी के 17.30 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया।

इक्कीस साल के चित्रावल ने 2023 बुडापेस्ट विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मानक 17.20 मीटर को भी पार कर लिया। इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17.18 मीटर था जो उन्होंने पिछले साल चेन्नई में राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान हासिल किया था।

मौजूदा सत्र में उनका 17.37 मीटर का प्रयास, हवा की मदद के बिना सबसे लंबी छलांग लगाने वाले एथलीटों में दूसरे स्थान पर है। चित्रावल फिलहाल क्यूबा में कोच योआंद्री बेटनजोस की देखरेख में अभ्यास कर रहे है।

विश्व जूनियर चैंपियनशिप के पदक विजेता टी सेल्वा प्रभु ने इसी स्पर्धा में 16.58 मीटर के प्रयास के साथ चौथा स्थान हासिल किया। चित्रावल के साथ अभ्यास कर रहे इस खिलाड़ी ने इसके साथ ही अंडर-20 राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

साबले और पारुल ने शनिवार को अमेरिका के लॉस एंजिल्स में ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर लेवल इवेंट साउंड रनिंग ट्रैक फेस्टिवल’ में पुरुषों और महिलाओं के 5000 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किये।

साबले ने 13 मिनट 19.30 का समय निकालकर  अपने पहले के राष्ट्रीय रिकॉर्ड (13 मिनट 25:65 सेकंड)में सुधार किया। वह हालांकि इस स्पर्धा में 12वें स्थान पर रहे।

पारुल 15 मिनट 10:35 सेकंड के समय के साथ नौवें स्थान पर रही। उन्होंने प्रीजा श्रीधरन का 13 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम किया। प्रीजा का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 15 मिनट 15.89 सेकंड का था।

साबले की पसंदीदा स्पर्धा 3000 मीटर स्टीपलचेज है। इसका राष्ट्रीय रिकॉर्ड उनके नाम ही है। वह 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।

साबले और पारुल दोनों अमेरिका में अभ्यास कर रहे हैं।

चित्रावल, साबले और पारुल तीनों इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (आईआईएस) से जुड़े एथलीट हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू