खेल की खबरें | चित्रवेल ने त्रिकूद में स्वर्ण के साथ विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालीफाई किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के प्रवीण चित्रवेल ने यहां राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन मंगलवार को यहां त्रिकूद स्पर्धा में 17.18 मीटर के शानदार प्रयास के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर विश्व चैंपियनशिप का टिकट कटाया।

चेन्नई, 14 जून तमिलनाडु के प्रवीण चित्रवेल ने यहां राष्ट्रीय अंतरराज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन मंगलवार को यहां त्रिकूद स्पर्धा में 17.18 मीटर के शानदार प्रयास के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर विश्व चैंपियनशिप का टिकट कटाया।

यह किसी भारतीय की तीसरी सबसे लंबी छलांग है।

चित्रवेल ने अपने दूसरे प्रयास में 17.18 मीटर की छलांग के साथ विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मानक 17.14 मीटर को पार किया। विश्व चैंपियनशिप 15 से 24 जुलाई तक अमेरिका के यूजीन में आयोजित की जाएगी।

केरल के अब्दुल्ला अबू बकर ने मंगलवार को 17.14 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक जीता, वह पहले ही विश्व के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इस स्पर्धा में केरल के एल्डहाउस पॉल 16.81 मीटर के प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा राष्ट्रमंडल खेलों के लिए निर्धारित 16.56 मीटर की क्वालीफाइंग दूरी को पार किया।

कर्नाटक की ऐश्वर्या बाबू ने 6.60 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ महिलाओं की लंबी कूद जीतकर दो दिनों में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने रविवार को इसके  क्वालीफिकेशन दौर में 6.73 मीटर की शानदार कूद लगायी थी जो किसी भारतीय महिला खिलाड़ी का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। उनसे बेहतर प्रयास विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज के नाम है जो 6.83 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।

वह त्रिकूद स्पर्धा में 14.14 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुकी है।

पुरुषों की फर्राटा दौड़ में 100 मीटर में स्वर्ण जीतने वाले असम के अमलान बोरगोहेन पुरुषों की 200 मीटर स्पर्धा (21 सेकंड) में भी शीर्ष पर रहे। वह हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाइंग मानक (20.15 सेकंड) हासिल नहीं कर सके।

महिलाओं की 200 मीटर में तमिलनाडु की एस धनलक्ष्मी ने 100 मीटर स्वर्ण विजेता असम की हिमा दास को पछाड़ दिया, जिसमें महाराष्ट्र की ऐश्वर्या मिश्रा ने कांस्य पदक हासिल किया। धनलक्ष्मी ने 23.27 सेकंड का समय लिया लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों (22.70 सेकंड) के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं।

महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में 16:11.46 के समय के साथ अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता, जबकि दिल्ली के हरेंद्र कुमार ने 14:01.50 के समय के साथ पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

तमिलनाडु ने टीम ओवरऑल चैंपियनशिप जीती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड