देश की खबरें | चित्रकूट: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चित्रकूट जिले के भरतकूप थानाक्षेत्र अंतर्गत सुदिनपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम एक पिकअप जीप और वैन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

चित्रकूट (उप्र), 22 मई चित्रकूट जिले के भरतकूप थानाक्षेत्र अंतर्गत सुदिनपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार शाम एक पिकअप जीप और वैन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

चित्रकूट जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकित मित्तल ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुदिनपुर गांव के पास यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है, उनकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।

एसपी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

लखनऊ में सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, चित्रकूट में हुई मार्ग दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंच पीड़ितों की यथासंभव सहायता करने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने घायलों को बेहतर चिकित्सा दिलाने के भी निर्देश दिये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Stats And Preview: पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला मुकाबले में आज होगा हाई-वोल्टेज ब्रॉन्ज मेडल मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू