Bihar Politics: नीतीश कुमार के भाजपा से हाथ मिलाने की अटकलों के बीच चिराग पासवान ने शाह और नड्डा से की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपने पूर्व सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर से हाथ मिलाने की अटकलों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

(Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 27 जनवरी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अपने पूर्व सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ फिर से हाथ मिलाने की अटकलों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस दौरान पासवान ने अपनी पार्टी की चिंताओं से दोनों नेताओं को अवगत कराया. चिराग ने कहा कि उन्हें ‘‘आश्वासन’’ दिया गया है.

बैठक के बाद, पासवान ने संवाददाताओं से कहा कि वह इस मामले पर अपनी पार्टी के रुख को तय करने से पहले इस बात का इंतजार करेंगे कि जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल होते हैं या नहीं. दिवंगत रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने यह नहीं बताया कि शाह और नड्डा ने उन्हें राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम के बारे में क्या बताया है.

यह भी पढ़े:  नीतीश कुमार भाजपा नेता की मौजूदगी में मंदिर के सौंदर्यीकरण समारोह में शामिल हुए, तेजस्वी नदारद

नीतीश कुमार और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि बिहार के मुख्यमंत्री एक बार फिर पाला बदलने के लिए तैयार हैं. पासवान ने कहा, ‘‘बिहार के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर हमारी चिंताएं हैं. हालांकि, बिहार के घटनाक्रम को लेकर कोई अधिकृत जानकारी नहीं है. मैंने बैठक में अपनी चिंताओं को दृढ़ता से उठाया और कई मुद्दों पर आश्वासन प्राप्त किया.’’

पासवान ने कहा कि आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट होने पर उनकी पार्टी अपना रुख तय करेगी. उन्होंने कहा कि वह हाल के दिनों तक भाजपा नेताओं के संपर्क में थे और उन्हें पता चला कि इन अटकलों में कुछ ‘‘सच्चाई’’ है. भाजपा के सहयोगियों को आशंका है कि कुमार की राजग में मौजूदगी से चुनाव में उनके हिस्से की सीट संख्या में कमी हो सकती है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट