विदेश की खबरें | वायरस के बढ़ते मामलों के बीच चीनी प्रांत ने बढ़ाई पाबंदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उच्च सुरक्षा वाले हेबेई प्रांत के उच्च न्यायालय द्वारा जारी किये गए नोटिस में विवरण नहीं दिया गया लेकिन यह कहा गया है कि संक्रमण के और प्रसार को रोकने के लिये सभी तरह के आयोजनों के नियमन का काम किया जा रहा है।

उच्च सुरक्षा वाले हेबेई प्रांत के उच्च न्यायालय द्वारा जारी किये गए नोटिस में विवरण नहीं दिया गया लेकिन यह कहा गया है कि संक्रमण के और प्रसार को रोकने के लिये सभी तरह के आयोजनों के नियमन का काम किया जा रहा है।

हेबेई में हाल के महीनों में चीन में संक्रमण के सबसे गंभीर मामले सामने आए हैं और फरवरी में लूनर न्यू इयर के अवकाश के दौरान संक्रमण के और प्रसार को रोकने के लिये उठाए गए कदमों के बीच यह नए उपाय लागू किये गए हैं।

अधिकारियों ने नागरिकों से यात्रा न करने के साथ ही स्कूलों को एक हफ्ते पहले ही बंद करने के आदेश दिये तथा बड़े पैमाने पर जांच भी की जा रही है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचसी) ने सोमवार को कहा कि हेबेई में 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 54 और मरीज सामने आए हैं जबकि उत्तरी प्रांत जिलिन में 30 मरीज और हीलोगजियांग में सात नए मरीज मिले हैं।

बीजिंग में संक्रमण के दो नए मरीज मिले और शहर की अधिकतर इमारतों व आवासीय परिसरों में प्रवेश से पहले संक्रमित नहीं होने का प्रमाण-पत्र दिखाए जाने की जरूरत है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\