देश की खबरें | चीनी मांझा: मोटरसाइकिल से सड़क पर गिरे व्यक्ति को दूसरे वाहन ने कुचला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मोटरसाइकिल से सड़क पर गिरे 32 वर्षीय एक ‘फूड डिलीवरी’ कर्मी को यहां एक अन्य अज्ञात भारी वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त मोटरसाइकिल से सड़क पर गिरे 32 वर्षीय एक ‘फूड डिलीवरी’ कर्मी को यहां एक अन्य अज्ञात भारी वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल के टायर और पैर रखने वाले स्थान के चारों तरफ पतंग उड़ाने में इस्तेमाल होने वाला चीनी मांझा लिपटा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, कर्मी के गिरने की वजह यह मांझा हो सकता है।

यह दुर्घटना रविवार को दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन के पास हुई।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र बदरपुर फ्लाईओवर से गुजर रहे थे कि इसी दौरान सड़क पर पड़ा चीनी मांझा उनके दोपहिया वाहन के टायर और पैर रखने के स्थान (फुटरेस्ट) के चारों ओर उलझ गया। पुलिस ने कहा कि उनके मोटरसाइकिल से गिरने का कारण यह मांझा हो सकता है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रात करीब 11 बजकर 50 मिनट पर दुर्घटना की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची तो नरेंद्र का शव सड़क पर मिला जिसका सिर कुचला हुआ था।

उन्होंने कहा कि उनके शरीर के किसी हिस्से में मांझा नहीं फंसा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना) और 304 ए (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’’

पुलिस ने कहा कि वह दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि मांझा कहां से आया।

नरेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी, पांच और तीन साल के दो बेटे, छोटा भाई और माता-पिता हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट