विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया में रह रहे लोकतंत्र समर्थक चीनी छात्रों को चीन सरकार ने धमकाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रिपोर्ट के मुताबिक भयादोहन द्वारा पैदा किया गया डर हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है। भयादोहन में सहपाठियों द्वारा छात्रों की गतिविधियों की शिकायत चीनी अधिकारियों से किया जाना भी शामिल है।

रिपोर्ट के मुताबिक भयादोहन द्वारा पैदा किया गया डर हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ा है। भयादोहन में सहपाठियों द्वारा छात्रों की गतिविधियों की शिकायत चीनी अधिकारियों से किया जाना भी शामिल है।

चीन में अपने परिवारों से बदला लिये जाने के डर से आस्ट्रेलिया में कई चीनी छात्र और विद्वान बीजिंग से हजारों किलोमीटर दूर रहने के बावजूद अब अपने व्यवहार पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।

ह्यूमन राइट्स वाच के लिए आस्ट्रेलिया के शोधार्थी एवं रिपोर्ट की लेखक सोफी मैकनेल ने कहा, ‘‘ये छात्र कितने अकेले हैं और घर से इतनी दूर रहते हुए किस कदर जोखिम में हैं तथा विश्वविद्यालय से सुरक्षा मिलने का अभाव, वास्तव में ये सब दुखद है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विश्वविद्यालय बीजिंग से जवाबी कार्रवाई का सामना करने को लेकर सशंकित हैं, इसलिए इन मुद्दों पर खुल कर चर्चा करने के बजाय वे चुप्पी साधे हुए हैं। ’’

रिपोर्ट के मुताबिक आस्ट्रेलिया में चीनी छात्रों की गतिविधियों को लेकर चीन में पुलिस ने तीन मामलों में छात्रों के परिवारों को मिलने के लिए कहा या उनके घर गई।

ह्यूमन राइट्स वाच ने कहा कि चीनी अधिकारियों ने आस्ट्रेलिया में ट्विटर पर लोकतंत्र समर्थक संदेश पोस्ट करने वाले एक छात्र को जेल में डालने की धमकी दी और एक अन्य का पासपोर्ट जब्त कर लिया, जिसने आस्ट्रेलिया में सहपाठियों के समक्ष लोकतंत्र के लिए समर्थन प्रकट किया था।

ये मुद्दे आस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों के लिए वित्तीय और कूटनीतिक रूप से संवेदनशील हैं।

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षा ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष निर्यात में शामिल है, जिसने 2019 में देश में 30 अरब डॉलर का योगदान दिया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू