विदेश की खबरें | चीनी विदेश मंत्री वांग अचानक काबुल पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बख्तर समाचार एजेंसी ने ऐलान किया कि वांग यी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए तालिबान के नेताओं से मिलेंगे। राजनीतिक संबंध, आर्थिक मामले और आपसी सहयोग के मुद्दों पर वह चर्चा करेंगे।

बख्तर समाचार एजेंसी ने ऐलान किया कि वांग यी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए तालिबान के नेताओं से मिलेंगे। राजनीतिक संबंध, आर्थिक मामले और आपसी सहयोग के मुद्दों पर वह चर्चा करेंगे।

अफगानिस्तान में अमेरिका और नाटो के साथ चले 20 साल के युद्ध की समाप्ति के बाद पिछले साल अगस्त में तालिबन ने अफगानिस्तान की सत्ता अपने हाथ में ली। इसके बाद से तालिबान की कोशिश अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने की है ताकि वह अपनी अर्थव्यवस्था को खोल सके, जो उसके आगमन के बाद से ही लगातार गिर रही है।

चीन ने अभी तक तालिबान को मान्यता देने के प्रति कोई झुकाव नहीं दिखाया है, लेकिन स्कूल जाने और काम करने के लिहाज से महिलाओं के प्रति दमनकारी नीति के बावजूद चीन ने अब तक तालिबान शासकों की आलोचना करने से परहेज किया है। चीन ने काबुल में अपना दूतावास खुला रखा है और कुछ आपात सहायता भी उपलब्ध कराई है।

अमेरिकी की अगुवाई वाली गठबंधन सेना ने 9/11 हमले की गुनहगार ओसामा बिन लादेन को नहीं सौपने पर वर्ष 2001 में तालिबान को अफगानिस्तान की सत्ता से बेदखल कर दिया था। लेकिन तालिबान अब दोबारा सत्ता में है और उसने केवल पुरुष सदस्यों वाली सरकार का गठन किया है।

फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय तालिबान से अनुरोध कर रहा है कि वह वह नस्लीय लिहाज से अल्पसंख्यकों, महिलाओं और गैर-तालिबान लोगों के लिए सरकार के द्वार खोले।

अफगानिस्तान का अब तक दौरा करने वाले शीर्ष स्तर के चुनिंदा नेताओं में अब वांग भी शामिल हो गये हैं। चीन भले ही तालिबान को मान्यता देने से इनकार करता रहा है, लेकिन वह उससे लगातार संपर्क में है।

इसके पहले पिछले साल जुलाई में वांग ने चीनी शहर तियानजिन में एक उच्च स्तरीय तालिबान प्रतिनिधिमंडल की अगवानी की थी जिसकी अगुवाई अब्दुल गनी बरादर कर रहे थे। इस बैठक में वांग ने यह आश्वासन मांगा था कि तालिबान चीन विरोधी समूहों को अपनी धरती से अभियान चलाने की अनुमति नहीं देगा।

इस तरह की रिपोर्ट हैं कि ‘उइगुर पूर्वी तुर्किस्तान आंदोलन’ के सदस्य, जो उत्तर पश्चिम चीन में स्वतंत्र देश की मांग कर रहे हैं, अफगानिस्तान में शरण लिये हुए हैं। उइगुर मुस्लिम समुदाय के उग्रवादी चीन के उत्तर पश्चिमी प्रांत शिनजियांग के मूल निवासी हैं। इसके अलावा उइघर विद्रोही खोराजान प्रांत में इस्लामिक इस्टेट के सहयोग संगठन कें संपर्क में हैं।

चीन ने उइघर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ दमनकारी अभियान चलाया है, जिसके तहत राजनीतिक पुनर्शिक्षा शिविरों में 10 लाख या इससे अधिक उइगुर मुस्लिमों को बंद करना शामिल है। विदेश में पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट सालों से चीनी शासन के खिलाफ निचले स्तर का विद्रोह करता आया है।

चीन के उत्तर पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में अल्पसंख्यक मुस्लिम उइगुर के खिलाफ बीजिंग की कठोर कार्रवाई को लेकर लगातार लिखित रिपोर्ट मिल रही हैं। इसके बावजूद इस हफ्ते पड़ोसी देश पाकिस्तान में आयोजित इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में वांग का विशेष अतिथि के रूप में स्वागत किया गया।

इस बैठक में वांग ने यूक्रेन में युद्ध के अंत की अपील की। लेकिन पाकिस्तान समेत आईआईसी के किसी भी सदस्य देश ने मुस्लिम अल्पसंख्यकों के खिलाफ चीन के उन कठोर कार्रवाई को लेकर कोई आवाज नहीं उठाई, जिसमें मस्जिदों का गिराया जाना और धार्मिक कार्यों में शामिल उइगुर मुस्लिमों को जेल भेजना शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू