जरुरी जानकारी | भारत में गिरफ्तार वीवो कर्मचारियों को चीनी वाणिज्य दूतावास देगा हरसंभव मदद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

बीजिंग, 25 दिसंबर चीन ने सोमवार को कहा कि वह चीन की स्मार्टफोन विनिर्माता वीवो के भारत में गिरफ्तार कर्मचारियों को वाणिज्य दूतावास के जरिये संरक्षण और सहायता प्रदान करेगा। उसने चीनी कंपनियों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए हर संभव मदद की प्रतिबद्धता जतायी।

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने पिछले हफ्ते चीनी स्मार्टफोन विनिर्माता और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में वीवो-इंडिया के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया था।

वीवो कर्मचारियों की गिरफ्तारी पर पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन इस मुद्दे पर करीब से नजर रखे हुए है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावास कानून के अनुसार संबंधित व्यक्तियों को सुरक्षा और सहायता प्रदान किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, “चीन सरकार चीनी कंपनियों के उनके वैध अधिकारों और हितों की रक्षा का दृढ़ता से समर्थन करती है। हमें उम्मीद है कि भारत द्विपक्षीय रूप से फायदेमंद दोनों देशों के बीच व्यापार सहयोग को समझेगा और निष्पक्ष, न्यायसंगत, पारदर्शी तथा गैर-भेदभावपूर्ण व्यापार परिवेश प्रदान करेगा।”

उल्लेखनीय है कि वीवो-इंडिया के अंतरिम मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) होंग जुक्वान उर्फ ​​टेरी, मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) हरिंदर दहिया और सलाहकार हेमंत मुंजाल को मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now