जरुरी जानकारी | चीन का व्यापार अधिशेष बढ़कर 877.6 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका और यूपोरीय देशों में मांग कमजोर पड़ने और कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये शंघाई तथा अन्य औद्योगिक केंद्रों में पाबंदियों के बावजूद चीन का निर्यात बढ़ा है।

अमेरिका और यूपोरीय देशों में मांग कमजोर पड़ने और कोरोना महामारी की रोकथाम के लिये शंघाई तथा अन्य औद्योगिक केंद्रों में पाबंदियों के बावजूद चीन का निर्यात बढ़ा है।

सीमा शुल्क विभाग के शुक्रवार को प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, चीन का निर्यात बीते साल सात प्रतिशत बढ़कर 3,950 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। जबकि 2021 में इसमें 29.9 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि हुई थी।

वहीं आयात 1.1 प्रतिशत बढ़कर 2,700 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो पिछले साल के 30.1 प्रतिशत वृद्धि दर से धीमी है। यह गिरावट आर्थिक वृद्धि धीमी होने के साथ उपभोक्ता खर्च का मंद होना है।

चीन का वैश्विक व्यापार अधिशेष 2021 के आंकड़ों से 29.7 प्रतिशत बढ़ गया, जो किसी भी अर्थव्यवस्था के लिए काफभ् अधिक है।

सीमाशुल्क एजेंसी के प्रवक्ता लू डालियांग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''चीन के विदेश व्यापार और निर्यात ने विभिन्न मुश्किलों और चुनौतियों के बीच मजबूती दिखायी है।’’

पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की आशंका बढ़ने के बीच विशेषज्ञों ने चीन के निर्यात में कमी आने के संकेत दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड