जरुरी जानकारी | चीन का निर्यात मई में 7.6 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, मई में निर्यात सालाना आधार पर 7.6 प्रतिशत बढ़कर 302.35 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। आयात 1.8 प्रतिशत बढ़कर 219.73 अरब डॉलर रहा, जो लगभग चार प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान से कम है।

सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, मई में निर्यात सालाना आधार पर 7.6 प्रतिशत बढ़कर 302.35 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। आयात 1.8 प्रतिशत बढ़कर 219.73 अरब डॉलर रहा, जो लगभग चार प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान से कम है।

मजबूत निर्यात के कारण चीन का व्यापार अधिशेष भी बढ़कर 82.62 अरब डॉलर हो गया है, जो अप्रैल में 72.35 अरब डॉलर था। चीन के निर्यात में वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब उसे अमेरिका तथा यूरोप के साथ बढ़ते व्यापार तनाव का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिका चीन निर्मित इलेक्ट्रिक कारों पर शुल्क बढ़ा रहा है जबकि यूरोप भी इसी तरह के शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है।

पिछले सप्ताह जारी एक आधिकारिक सर्वेक्षण के अनुसार, मई माह में चीन में कारखाना गतिविधियां अपेक्षा से अधिक धीमी रहीं।

‘चाइना फेडरेशन ऑफ लॉजिस्टिक्स एंड परचेजिंग’ द्वारा जारी विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक अप्रैल के 50.4 से घटकर मई में 49.5 पर आ गया।

इसके 50 से ऊपर अंक का मतलब गतिविधियों में विस्तार से और 50 से कम अंक का आशय संकुचन से होता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट