जरुरी जानकारी | चीन की अर्थव्यवस्था में अक्टूबर में सुधार के संकेत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अक्टूबर में फैक्टरी उत्पादन एक साल पहले की तुलना में 4.6 प्रतिशत बढ़ा, जबकि खुदरा बिक्री में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

अक्टूबर में फैक्टरी उत्पादन एक साल पहले की तुलना में 4.6 प्रतिशत बढ़ा, जबकि खुदरा बिक्री में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

हालांकि, रियल एस्टेट निवेश में 9.3 प्रतिशत की गिरावट आई। अधिकारियों ने स्वीकार किया कि उद्योग अब भी समायोजन स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। दो साल पहले डेवलपर्स द्वारा अत्यधिक उधार लेने और फिर वैश्विक महामारी की मार के कारण उद्योग संकट में आ गया।

निर्यात की वैश्विक मांग के लड़खड़ाने और संपत्ति क्षेत्र की हालत और खराब होने से चीन की अर्थव्यवस्था गर्मियों में धीमी पड़ गई थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर में अर्थव्यवस्था 4.9 प्रतिशत की वार्षिक गति से बढ़ी, जो विश्लेषकों के करीब 4.5 प्रतिशत के पूर्वानुमान से बेहतर है। हालांकि यह पिछली तिमाही की 6.3 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर से बहुत कम है।

दुनिया की नंबर दो अर्थव्यवस्था फिर से गति पकड़ रही है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग कैलिफोर्निया में पैसिफिक रिम शिखर सम्मेलन के मौके पर बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात करेंगे। इससे भी लोगों को काफी उम्मीद हैं।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के प्रवक्ता लियू एहुआ ने बीजिंग में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान चीन द्वारा वृद्धि के नए मॉडल को अपनाने पर बार-बार जोर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रभावी ’’ नीतियों के तहत अर्थव्यवस्था में सुधार जारी है, हालांकि इसकी वृद्धि में प्रगति कठिनाई भरी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट