जरुरी जानकारी | चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2024 में पांच प्रतिशत रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने शुक्रवार को कहा कि तिमाही आधार पर आर्थिक वृद्धि दर अक्टूबर-दिसंबर में 5.4 प्रतिशत रही।

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि तिमाही आधार पर आर्थिक वृद्धि दर अक्टूबर-दिसंबर में 5.4 प्रतिशत रही।

चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2023 में 5.2 प्रतिशत रही थी।

निर्यात में तेजी का कारण नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीनी वस्तुओं पर शुल्क बढ़ोतरी की आशंका है। इससे निर्यात में तेजी आई है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘अर्थव्यवस्था सतत रूप से प्रगति के रास्ते पर है...।’’

इसमें कहा गया, ‘‘विशेष रूप से, प्रोत्सहन पैकेज को समय पर लागू करने से समाज के स्तर पर भरोसा बढ़ा है और अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।’’

आर्थिक वृद्धि में विनिर्माण मजबूत इंजन रहा। औद्योगिक उत्पादन एक साल पहले की तुलना में 5.8 प्रतिशत बढ़ा। उपभोक्ता वस्तुओं की कुल खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 3.5 प्रतिशत बढ़ी।

सालाना आधार पर निर्यात में 7.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि आयात में 2.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कमजोर उपभोक्ता खर्च और इसके परिणामस्वरूप अपस्फीति यानी कम कीमतों के दबाव से जूझ रही है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद देश का पुररुद्धार प्रभावित हुआ है। अर्थव्यवस्था को गति देने वाला संपत्ति क्षेत्र फिलहाल नरमी के चपेट में है, जिससे आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka T20I Stats: टी-20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Winner Prediction: दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराकर सीरीज सील कर पाएगी इंग्लैंड? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी