कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बाद उत्तर कोरिया से लगते चीन के शहर ने मार्शल लॉ लगाया

सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने खबर दी है कि वे लांड्रीवूमैन के संपर्क में आने के बाद वे संक्रमित हुए।

बीजिंग, 10 मई उत्तर कोरिया की सीमा से लगते चीन के एक शहर ने रविवार को 11 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मार्शल लॉ लागू कर दिया। शहर में घातक वायरस के फिर से तेजी से फैलने का भय पैदा हो गया है।

सरकारी ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने खबर दी है कि वे लांड्रीवूमैन के संपर्क में आने के बाद वे संक्रमित हुए।

सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के जिलिन प्रांतीय समिति के सचिव बाईन चाओलू ने कहा कि शुलान शहर को सर्वाधिक खतरा के स्तर के एहतियात की जरूरतों के मुताबिक मार्शल लॉ लगाना चाहिए।

बाईन ने कहा कि शुलान में क्लस्टर संक्रमण से लोगों की जिंदगी को काफी खतरा हो सकता है। शुलान में शनिवार से स्थानीय समुदायों और गांवों में लॉकडाउन जारी है।

चीन में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से एक कोविड-19 के केंद्र में रहे राज्य हुबेई में सामने आया है। इसके बाद देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82,901 हो गई हैं जिनमें से 4,630 लोगो की मौत हो चुकी है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने रविवार को बताया कि नए मामलों में 12 लोग देश में ही संक्रमित हुए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति हुबेई प्रांत में संक्रमित पाया गया है। हुबेई में पिछले 35 दिन से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया था। यह संक्रमण सबसे पहले इसी प्रांत में फैलना शुरू हुआ था।

एनएचसी ने बताया कि संक्रमण के 14 नए मामले शनिवार को सामने आए। इसके अलावा 20 ऐसे लोग भी संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे है। ऐसे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 794 हो गई है, जिनमें लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं।

सरकारी संवाद समिति ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि चीन में इस संक्रमण से 4,633 लोग मारे गए हैं।

अमेरिका स्थित ‘जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी’ ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से 40 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 2,79,311 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\