विदेश की खबरें | चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन में पहले विदेशी के रूप में पाकिस्तानी नागरिक को भेजेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन पहले विदेशी व्यक्ति के रूप में अपने मित्र देश पाकिस्तान के एक अंतरिक्ष यात्री को तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की योजना पर काम कर रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग/इस्लामाबाद, 28 फरवरी चीन पहले विदेशी व्यक्ति के रूप में अपने मित्र देश पाकिस्तान के एक अंतरिक्ष यात्री को तियानगोंग अंतरिक्ष स्टेशन भेजने की योजना पर काम कर रहा है।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चीन और पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसमें पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों का चयन करना और उन्हें प्रशिक्षित करना तथा उनमें से कुछ को तियानगोंग भेजना भी शामिल है।

‘चाइना डेली’ की खबर के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिक को अंतरिक्ष में भेजने के समझौते पर चीनी और पाकिस्तानी अंतरिक्ष एजेंसियों ने इस्लामाबाद में हस्ताक्षर किए।

चीन अपने मित्र देश पाकिस्तान की मदद करने के लिए पिछले कुछ वर्षों से उसके लिए उपग्रहों का प्रक्षेपण कर रहा है।

चीनी अंतरिक्ष स्टेशन को रूस के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन मीर का प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है।

चीन को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से कथित तौर पर बाहर किए जाने के बाद बीजिंग ने तियानगोंग बनाया।

चीनी अंतरिक्ष स्टेशन को चीन और अमेरिका के बीच प्रतिस्पर्धा के एक नए क्षेत्र के रूप में भी देखा जा रहा है।

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के उपनिदेशक लिन शियाकियांग ने इससे पहले यहां मीडिया को बताया था कि चीन की योजना 2030 से पहले अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा की सतह पर उतारने की है, जबकि अमेरिका की योजना 2025 में अपने अंतरिक्ष यात्रियों को फिर से चंद्रमा पर भेजने की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू