विदेश की खबरें | चीन हमारी सेना और मनोबल को कमजोर करने की कोशिश कर रहा: ताइवान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक द्विवार्षिक रिपोर्ट में कहा कि चीन ताइवान पर दबाव बनाने के लिए ‘ग्रे जोन’ रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहा है। ‘ग्रे जोन’ रणनीति के तहत कोई विरोधी बड़े पैमाने पर सीधे संघर्ष से बचते हुए अपने हित साधने के लिए अप्रत्यक्ष तरीके से दबाव बनाता है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक द्विवार्षिक रिपोर्ट में कहा कि चीन ताइवान पर दबाव बनाने के लिए ‘ग्रे जोन’ रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहा है। ‘ग्रे जोन’ रणनीति के तहत कोई विरोधी बड़े पैमाने पर सीधे संघर्ष से बचते हुए अपने हित साधने के लिए अप्रत्यक्ष तरीके से दबाव बनाता है। चीन ताइवान पर अपना दावा करता है।

चीन सैन्य अभ्यास करके और द्वीप के निकट विमान भेजकर ताइवान के खिलाफ बल प्रयोग के अपने खतरों को बढ़ा रहा है। चीन ने अक्टूबर की शुरुआत में अपने राष्ट्रीय दिवस पर ताइवान के दक्षिण पश्चिम में 149 सैन्य विमान भेजे थे, जिसके बाद ताइवान को अपनी वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय करना पड़ा था।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह ताइवान की वायुसेना को कमजोर करने के प्रयासों को दर्शाता है। उसने कहा कि चीन ताइवान के खिलाफ जो रणनीति अपना रहा है, उसमें साइबर युद्ध छेड़ना, दुष्प्रचार करना और ताइवान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने के लिए मुहिम चलाना शामिल है, ताकि ताइवान को कोई युद्ध किए बिना चीन की शर्तें मानने पर मजबूर किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि चीन और ताइवान 1949 के गृहयुद्ध में अलग हो गए थे। अमेरिका ने साम्यवादी चीन को मान्यता देने के लिए 1979 में ताइवान से औपचारिक कूटनीतिक संबंध खत्म कर दिए थे, लेकिन वह कानून के तहत यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ताइवान अपनी रक्षा स्वयं कर सके और वह उसके प्रति सभी खतरों को गंभीर चिंता का विषय मानता है।

‘सीएनएन टाउन हॉल’ में यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका, ताइवान की रक्षा के लिए आगे आएगा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था, ‘‘हां, ऐसा करना हमारी प्रतिबद्धता है।’’

इसके तुरंत बाद अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया था कि ताइवान को लेकर उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट