विदेश की खबरें | चीन: सुपरमार्केट में चाकू से किए गए हमले में तीन की मौत और 15 अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में स्थित एक सुपरमार्केट में चाकू से हमला कर एक व्यक्ति ने तीन लोगों को मार डाला और 15 अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग/शंघाई, एक अक्टूबर चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई में स्थित एक सुपरमार्केट में चाकू से हमला कर एक व्यक्ति ने तीन लोगों को मार डाला और 15 अन्य को घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह घटना चीन के 75वें राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को शंघाई में हुई। यहां मंगलवार को राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने मंगलवार को पुलिस का बयान उद्धृत करते हुए बताया कि पुलिस को सोमवार रात 9:47 बजे (स्थानीय समयानुसार) घटना की सूचना मिली और वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

हमलावर लिन (37) ने वहां चाकू से लोगों पर अंधाधुंध हमला किया। वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

सोशल मीडिया पर ‘सुपरमार्केट’ में चाकू लिए एक व्यक्ति की तस्वीरें सामने आईं।

शिन्हुआ की खबर के अनुसार, 18 पीड़ितों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

इस दौरान उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य मामूली रूप से जख्मी हुए थे। मामले की जांच की जा रही है।

शंघाई पुलिस के एक बयान के अनुसार, लिन व्यक्तिगत वित्तीय विवादों से ग्रसित था और “अपना गुस्सा निकालने” के लिए शंघाई आया था।

चीन में अधिकतर नागरिकों के लिए निजी बंदूक रखना गैरकानूनी है और यहां कुछ वर्षों से सार्वजनिक स्थानों पर चाकू से हमले के मामले सामने आ रहे हैं। ये हमले कथित तौर पर असंतुष्ट या मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों द्वारा किए गए हैं।

मई के महीने में भी चीन के युन्नान प्रांत के एक अस्पताल में चाकू से किए गए हमले में दो लोग मारे गए और 21 घायल हो गए थे। पिछले साल अगस्त में भी ऐसी घटना हुई और दो व्यक्ति मारे गए थे तथा सात घायल हो गए थे। हमलावर मानसिक रूप से बीमार था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट