विदेश की खबरें | चीन ने दोबारा इस्तेमाल किए जाने योग्य अंतरिक्ष यान को सफलतापूर्वक उतारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन का दोबारा इस्तेमाल किए जाने योग्य प्रायोगिक अंतरिक्ष यान दो दिन पहले कक्षा में छोड़े जाने के बाद रविवार को सफलतापूर्वक अपने निर्धारित स्थान पर उतर आया। यह जानकारी सरकारी मीडिया के अधिकारी ने दी।

बीजिंग, छह सितंबर चीन का दोबारा इस्तेमाल किए जाने योग्य प्रायोगिक अंतरिक्ष यान दो दिन पहले कक्षा में छोड़े जाने के बाद रविवार को सफलतापूर्वक अपने निर्धारित स्थान पर उतर आया। यह जानकारी सरकारी मीडिया के अधिकारी ने दी।

अंतरिक्ष यान को लॉन्ग मार्च-2एफ रॉकेट के जरिये शुक्रवार को जियूक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से रवाना किया गया था।

यह भी पढ़े | New Diamond Fire Updates: तेल टैंकर ‘न्यू डायमंड’ में लगी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, देखें तस्वीरें.

सरकारी सीजीटीएन टीवी ने बताया कि यान की सफलतापूर्वक वापसी चीन के लिए दोबारा इस्तेमाल की जाने वाले अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की दिशा में बड़ी उपलब्धि है, जिससे और आसानी से तथा कम कीमत पर यान का शांतिपूर्ण इस्तेमाल किया जा सकेगा।

यान को अंतरिक्ष में भेजने से पहले चुप्पी साधे रहे सैन्य अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्षेपण में कई चीजें पहली बार हुई हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus: कोरोना वायरस महामारी को नकारने के लिए रोम में निकाली गई रैली, बिना मास्क घूमते नजर आए लोग.

उन्होंने कहा, ‘‘यह अंतरिक्ष यान नया है, प्रक्षेपण करने का तरीका अलग है।’’

हांगकांग से प्रकाशित साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट ने रविवार को अपनी खबर में अधिकारी को उद्धृत करते हुए कहा कि उन्होंने मिशन की विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया लेकिन संकेत दिया कि यह अमेरिका के एक्स-37बी की तरह है।

अमेरिका का एक्स-37 बी मानवरहित अंतरिक्ष यान है जिसका परिचालन ‘स्पेस शटल’ के लघु संस्करण की तरह होता है। इसे रॉकेट के जरिये अंतरिक्ष में भेजा जाता है और वापस यह धरती पर सामान्य विमान की तरह हवाई पट्टी पर उतरता है।

अखबार के मुताबिक अबतक एक्स-37बी को अलग-अलग भार और उड़ान के समय के साथ पृथ्वी की कक्षा में चार बार गोपनीय तरीके से भेजा गया है।

चीन द्वारा जुलाई के अंत में देश के पहले मंगल मिशन पर तियेनवेन-1 को भेजने के हफ्तों बाद शुक्रवार को दोबारा इस्तेमाल जाने योग्य अंतरिक्ष यान को प्रक्षेपित किया गया।

चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन ने कहा कि मंगल मिशन पर भेजे गए यान में ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर है और वह सही दिशा में बढ़ रहा है।

एक महीने पहले ही चीन ने अमेरिका के ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) को टक्कर देने के लिए बाइडू नेविगेशन नेटवर्क का काम पूरा किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\