विदेश की खबरें | चीन ने नए मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का किया सफलतापूर्वक प्रक्षेपण, पहली बार आम नागरिक को भेजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने मंगलवार को शेनझोउ-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया और अपने अंतरिक्ष स्टेशन में मिशन के लिए पहली बार एक आम नागरिक सहित तीन अंतरिक्ष यात्रियों को रवाना किया। इसे देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बीजिंग/जियुक्वान, 30 मई चीन ने मंगलवार को शेनझोउ-16 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया और अपने अंतरिक्ष स्टेशन में मिशन के लिए पहली बार एक आम नागरिक सहित तीन अंतरिक्ष यात्रियों को रवाना किया। इसे देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक और बड़ा कदम माना जा रहा है।

अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद चालक दल को दूसरी बार बदलने के लिए इस मिशन को संचालित किया जा रहा है।

‘चाइना मैन्ड स्पेस एजेंसी’ (सीएमएसए) के अनुसार, ‘लॉन्ग मार्च-2एफ कैरियर रॉकेट’ के जरिए अंतरिक्ष यान को उत्तर-पश्चिम चीन में जियुक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से सुबह नौ बजकर 31 मिनट (चीन के समयानुसार) पर प्रक्षेपित किया गया।

सीएमएसए के अनुसार, प्रक्षेपण के करीब 10 मिनट बाद शेनझोउ-16 रॉकेट से अलग होकर अपनी निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया। चालक दल के सदस्य ठीक हैं और प्रक्षेपण पूरी तरह सफल रहा।

अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण के कुछ घंटे बाद यह सफलतापूर्वक जमीन से करीब 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष स्टेशन के कोर मॉड्यूल में पहुंच गया।

इसके बाद शेनझोऊ-16 पर सवार तीनों अंतरिक्ष यात्री तियान्हे मॉड्यूल में प्रवेश करेंगे और शेनझोऊ-15 मिशन के तीनों अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर अपनी वापसी के लिए तैयार हैं।

चीन ने पहली बार अंतरिक्ष केंद्र के लिए एक आम नागरिक को भेजा है, अन्यथा सैन्य कर्मी ही इस तरह के अभियान पर जाते रहे हैं।

बीजिंग में बेइहांग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर गुई हाइचाओ इन तीन अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं जिन्हें पेलोड विशेषज्ञ माना जाता है।

अन्य अंतरिक्ष यात्रियों में मिशन के कमांडर जिंग हैपेंग हैं, जो रिकॉर्ड चौथी बार अंतरिक्ष में जाने वाले पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री बनकर इतिहास रचने जा रहे हैं।

वहीं अंतरिक्ष यात्री उड़ान इंजीनियर झू यांगझू अंतरिक्ष की अपनी पहली यात्रा कर रहे हैं।

सीएमएसए के उप निदेशक लिन शिकियांग ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि चीन के अंतरिक्ष स्टेशन कार्यक्रम के अनुप्रयोग और विकास के चरण में प्रवेश करने के बाद शेनझोऊ-16 पहला चालक दल मिशन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\