विदेश की खबरें | चीन ने ताइवान के पास युद्ध पोत और लड़ाकू विमान भेजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन की बीजिंग यात्रा के बीच यह कदम उठाया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

चीन ने अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन की बीजिंग यात्रा के बीच यह कदम उठाया।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वह हवा और समुद्र से स्थिति पर नजर रख रहा है तथा भू आधारित मिसाइल प्रणाली जवाबी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार है।

मंत्रालय ने कहा कि चार चीनी विमान-दो एसयू-30 लड़ाकू विमान, एक बीजेडके-005 टोही विमान और एक वाई-8 पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान, ताइवान जलडमरूमध्य में मध्य रेखा को पार कर गए और ताइवान के दक्षिण पश्चिमी हवाई रक्षा क्षेत्र में घुस गए।

चीन कहता रहा है कि ताइवान उसका हिस्सा है, जिसे मुख्य भूमि के साथ फिर से एकीकृत किया जाना चाहिए और यदि इसके लिए जरूरी हुआ, तो बल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

चीन नियमित रूप से ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में लड़ाकू विमान भेज रहा है और स्व-शासित द्वीप के करीब युद्ध पोत तैनात कर रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है।

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने येलेन की यात्रा से पहले बृहस्पतिवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के ईस्टर्न थिएटर मुख्यालय का दौरा किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड