विदेश की खबरें | चीन ने खनिजों की खोज के लिए कैमरे से लैस उपग्रह का प्रक्षेपण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने रविवार को एक कैमरे के साथ एक ऐसे नये उपग्रह का प्रक्षेपण किया जो पांच मीटर के ‘रिजॉल्यूशन’ के साथ जमीन की तस्वीरें ले सकता है। देश के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने यह जानकारी दी।

बीजिंग, 26 दिसंबर चीन ने रविवार को एक कैमरे के साथ एक ऐसे नये उपग्रह का प्रक्षेपण किया जो पांच मीटर के ‘रिजॉल्यूशन’ के साथ जमीन की तस्वीरें ले सकता है। देश के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) ने यह जानकारी दी।

‘‘जियुआन-1 02ई’’ या ‘‘पांच मीटर ऑप्टिकल उपग्रह 02’’ नामक उपग्रह को उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में ताइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र से एक ‘लॉन्ग मार्च -4सी’ रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।

सरकारी ‘सीजीटीएन-टीवी’ की खबर के अनुसार जियुआन-1 02ई का वजन लगभग 2.5 किलोग्राम है और यह ‘इंफ्रारेड और हाइपरस्पेक्ट्रल’ कैमरों से लैस है। ये कैमरे पृथ्वी की पूर्ण-रंगीन तस्वीरें ले सकते हैं।

यह उपग्रह पांच मीटर के ऑप्टिकल उपग्रह 01 के साथ काम करेगा और चीनी क्षेत्र के पुनरीक्षण समय को तीन दिन से घटाकर दो दिन कर देगा।

खबर के अनुसार उपग्रहों द्वारा ली गई तस्वीरें इंजीनियरों को चीन के भूवैज्ञानिक वातावरण का सर्वेक्षण करने और खनिजों की खोज करने में मदद करेंगी। खबर में कहा गया है कि परिवहन, कृषि और आपदा न्यूनीकरण जैसे अन्य क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को भी इस तस्वीरों से मदद मिलेगी।

‘लॉन्ग मार्च-4सी’ रॉकेट के जरिये एक छोटा उपग्रह भी कक्षा में भेजा गया जो बीजिंग 101 मिडिल स्कूल का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस